फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महासू देवा तेरे चरणों में हर सांस गुजर जाए...

विज्ञापन
विज्ञापन
जागड़ा पर्व पर टुंगरा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
विज्ञापन




लोक कलाकार नरेश बादशाह और अतर शाह की प्रस्तुति ने किया मंत्र मुग्ध



टुंगरा में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में जौनसारी और हिमाचली लोक गायकों ने समा बांध दिया। जौनसारी लोक कलाकार नरेश बादशाह ने महासू वंदना महासू देवा तेरे चरणों में हर सांस गुजर जाए से आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया। अतर शाह, सन्नी दयाल और अनुपम चंगटा ने गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।



युवा आकांक्षा क्लब टुंगरा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में कलाकार अतर शाह ने भूली नटी बिसेरी बाता पुरानी..., सन्नी दयाल ने कोदों का कोदुवा चवाईया कों साग... और अनुपम चंगटा ने चिट्ठी लिखी प्यारों की हाथ कलिमों... आदि गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन




इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। विधायक ने कहा कि जौनसार बावर अपनी लोक संस्कृति के लिए विख्यात है। अपनी बोली, भाषा, रीति रिवाज, खान पान को संजोकर रखना हम सबका कर्तव्य है।

उन्होंने युवाओं से निवेदन कर कहा कि किताबी ज्ञान अधिक से अधिक ग्रहण करें लेकिन अपनी लोक संस्कृति, जन्म भूमि, बोली, भाषा को बचाकर रखना भी बेहद जरूरी है।



इस अवसर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,भाव सिंह रावत, रंगकर्मी डॉ. नंदलाल भारती, गीतकार देवेंद्र रावत, अमित जोशी, अर्जुन सिंह चौहान, राजेंद्र जोशी, अनिल चांदना, अर्जुन दत्त जोशी आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन






उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित



राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले टुंगरा गांव निवासी गीतकार देवेंद्र रावत को हनोल सेवा लोक हारुल पर्व समिति की ओर से सम्मानित किया गया। जबकि ठाणा निवासी शुभम जोशी को जर्मनी की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से एलएलएम और एमबीए की पढ़ाई उच्च श्रेणी से पूरी करने के लिए सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें