साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय साहिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ककाड़ी गांव में सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन सोमवार को डिजिटल साक्षरता एवं महिला सशक्तीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डाॅ. रेनु गुप्ता ने कहा कि जौनसार-बावर क्षेत्र में महिलाओं में जो सम्मान प्राप्त है वही महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में साक्षरता और डिजिटल साक्षरता समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीता तोमर ने भी विचार रखे। शिविर में 103 वर्ष के थेपा सिंह बिष्ट और 95 वर्ष के मेहर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जागरूकता शिविर की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी रेखा, प्रदीप कुमार, कार्यक्रम अधिकारी वरुण प्रसाद, डॉ. रेनू देवी उपस्थित रहे। संवाद