फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राजनीति: जौनपुर ब्लॉक प्रमुख अब भाजपा में, टिहरी जिले के सभी ब्लॉक में पार्टी का परचम

Thu, 19 Nov 2026 08:01 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। टिहरी में पार्टी को उस समय नई मजबूती मिली, जब जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इसके साथ ही टिहरी जिले के सभी नौ ब्लॉक में अब भाजपा का वर्चस्व हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 65 पार के लक्ष्य के साथ चल रही भाजपा में हर नेता-कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।

पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कनिष्ठ प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ सात क्षेत्र पंचायत सदस्यों और एक दर्जन ग्राम प्रधानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की सरकार तीसरी बार बनाने का जन दबाव जनप्रतिनिधियों को भाजपा में लेकर आ रहा है। सभी लोगों का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि यह ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें पोस्टर लगाने वाला, पम्फलेट बांटने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि टिहरी ऐसा जिला बन गया है, जहां सभी नौ ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: दो हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव

भट्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग के समय दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को यह नहीं पता कि अपनी मां पिता के बारे में क्या सार्वजनिक रूप से बोलना है, क्या वो देश का प्रधानमंत्री बन सकता है? इसी तरह प्रदेश के अंदर कांग्रेस का जो आंतरिक द्वंद्व है, वो भी हम सब के सम्मुख है। पार्टी जॉइन करने वाली ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार के साथ कनिष्ठ प्रमुख जौनपुर मंजू पंवार, जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवती सकलानी, पूरन सिंह बेलवाल, जसवंत पुंडीर, सुमित्रा देवी, पूर्णिमा कठैत, संगीता वर्मा, लक्ष्मी नौटियाल व ग्राम प्रधान शामिल रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें