फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिना अनुमति के हाईवे खोद रहा जल संस्थान, आवाजाही हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
I-पाइपलाइन ठीक करने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं करा रहा जल संस्थानI
विज्ञापन


मुख्य बाजार विकासनगर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल संस्थान पेयजल लाइनों की मरम्मत के लिए बिना अनुमति के हाईवे खोद रहा है। लाइन को ठीक करने के बाद हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं की जा रही है। गड्ढों को मलबे से भरा जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हाईवे पर पेयजल लाइनों की मरम्मत से पूर्व जल संस्थान को राजमार्ग विभाग से अनुमति लेनी होती है, लेकिन विकासनगर बाजार में ऐसा नहीं हो रहा है। जल संस्थान मनमर्जी से हाईवे खोद रहा है। इस कारण हाईवे पर कई जगहों पर गड्ढे बने हैं। स्थानीय निवासी आकाश कुमार हन्नी और राहुल भट्ट का कहना है कि पाइपलाइन ठीक करने के लिए जल संस्थान खोदाई करता है, फिर खानापूर्ति के लिए गड्ढे में मलबा भर देता है। क्षतिग्रस्त हिस्से की सही से मरम्मत नहीं कराई जाती है। इससे दोपहिया वाहनों के रपटने और तिपहिया वाहनों के पलटन की आशंका बनी रहती है। लोनिवि राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि मरम्मत से पूर्व जल संस्थान ने कोई अनुमति नहीं ली है। मरम्मत को लेकर जल संस्थान को विभाग को भुगतान करना होता है। इस बारे में जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। संबंधित अवर अभियंता को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त हिस्से को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें