ब्लॉक स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जैन बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर में किया गया। उद्घाटन प्रधानाचार्य सुषमा ने किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 23 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर के फाइनल में जैन बालिका इंटर कॉलेज ने जीआईसी डाकपत्थर को 9-1 से हराया।
जूनियर वर्ग के फाइनल में जैन बालिका इंटर कॉलेज ने महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर को 6-4 से हराया। सब जूनियर वर्ग के फाइनल में जैन बालिका इंटर कॉलेज ने महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर को 4-3 से हराया। जैन बालिका इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा।
ए रहमान, कुंवर सिंह राय, नरेंद्र सिंह चौहान फकीरचंद जोशी, गोविंद सिंह चौहान, अजय गिरी, अजय कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। संचालन दिव्या नकोटी ने किया।