सेलाकुई। सेलाकुई क्रिकेट समिति की ओर से बावन बीघा खेल मैदान में विगत दिनों से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बृहस्पतिवार को जय श्रीराम की टीम ने मुकाबला जीता। प्रतियोगिता का मुकाबला जय श्रीराम की टीम और पहाड़ी इलेवन के बीच मैच खेला गया। जय श्रीराम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी इलेवन टीम 12 ओवर में 114 रन ही बना पाई। जय श्रीराम टीम के सौरभ चमोली को दो विकेट लेकर 74 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। समिति के सदस्य दिनेश बिष्ट ने बताया कि बारिश के चलते एक ही मैच खेला गया। इस मौके पर दिनेश बिष्ट, अनुज, कुलदीप रावत, प्रदीप बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद