फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश हुई, जर्जर पुल पर भर गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालीपुर स्थित पांवटा रोड के जर्जर पुल पर पानी भर जाने से आने-जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। पुल पर बने गड्ढों में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ रहा है। हरबर्टपुर से आसन बैराज होकर पांवटा रोड जाने वाले रास्ते पर ढालीपुर में बने शक्तिनहर के पुल पर हो रहा जलभराव क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय निवासी पंकज कुमार, बलबीर, सलमान ने बताया कि तीन से बारिश हो रही है तो पुल पर पानी भर गया। बताया कि पुस से पैदल गुजरने वाले छात्र-छात्राओं पर वाहन निकलने पर छींटें पड़ती हैं। जलविद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि हाल में पुल व इसके आसपास बने गड्ढों को भरवाया था। बारिश कम हो तो फिर भरान कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें