फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया राज को समाप्त करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश चुनाव संचालन कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह और पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर का विकासनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में चल रहे माफिया राज को समाप्त करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में खनन, शराब व भू-माफिया का राज चल रहा है। इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह उत्तराखंड को खोखला करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एकजुट हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि माफिया राज को समाप्त करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आना पड़ेगा। उधर, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सभासद भारत कालरा, पूर्व सभासद जमशेद अहमद, राजेंद्र बिंजोला, कांतिराम नौटियाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रिंकू कन्नौजिया, असद खान, नौशाद अली, अनस मुनीर, हरिओम कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें