विकासनगर। महिला मोर्चा देहरादून की ओर से मंडल विकास नगर में बाबूगढ़ के वार्ड नंबर चार में इंडियन पब्लिक स्कूल में महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा सिंह द्वारा अपने बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल हुए। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आशा चौहान, जिला मंत्री सुमन कासव, मंडल अध्यक्ष विकासनगर महिला मोर्चा सुनीता गुलेरिया, मंडल अध्यक्ष विकासनगर ग्रामीण अभिलाषा सैनी मौजूद रहीं।