साहिया। राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर ईको टास्क फोर्स की ओर से साहिया महाविद्यालय में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़कर के हिस्सा लिया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ईको टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित जोशी ने किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौध लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। इस मौके पर ललिता शर्मा, बृजमोहन सिंह, मोहन प्रसाद, राजेश जैन, लाखन सिंह, गंदेलू, प्रबोधन सिंह, कृपाल बिष्ट, कुंदन सिंह चौहान, मनोज राठौर आदि उपस्थित रहे। संवाद