फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून से ट्रेन में यात्रा करने पर 25 फीसदी रियायत मिलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एसी चीयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराये में 25 फीसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है। लेकिन, दून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत सभी एसी चीयर कार वाली ट्रेनों में 25 फीसदी रियायत मिलना मुश्किल है। इसकी मुख्य वजह यह है कि दून से चलने वाली ट्रेनों में रोज 50 फीसदी से अधिक सीटें बुक होती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बीते शनिवार को ट्रेनों में सीटों का अधिकतम उपयोग करने के मकसद से रेलवे मंत्रालय ने यह योजना शुरू की। कहा गया, यह रियायती दरें सिर्फ उन ट्रेनों पर लागू की जाएंगी। जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 फीसदी सीटें ही भर पाई थीं। लेकिन, देहरादून से चलने वाली या अन्य शहरों से दून आने वाली सभी ट्रेनों में लगभग सीटें फुल रहीं। उसकी मुख्य वजहों में से एक बीते दिनों चारधाम यात्रा में आए रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु भी हैं। देहरादून से रोजाना करीब 30 ट्रेनें आती-जाती हैं।
-
बीते दो महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग सभी ट्रेनों की सीटें फुल रहीं। देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनों की सीटें अकसर फुल रहती हैं। ऐसे में इस योजना को इन ट्रेनों में लागू नहीं किया जा सकेगा। यह योजना सिर्फ उन ट्रेनों के लिए है, जिनमें 50 फीसदी से कम सीटों की बुकिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, देहरादून रेलवे स्टेशन
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें