फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएसी के सिपाही पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, एक अन्य पर भी केस

विज्ञापन
विज्ञापन
Iटिहरी के कैंपटी का मामला, गर्भवती नाबालिग ने कोरोनेशन में दिया बच्चे को जन्म, बच्चे की हुई मौत
विज्ञापन

I

I
I

Iकांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उठाया नाबालिग की सुरक्षा पर सवालI



पीएसी के एक सिपाही पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने सगाई होने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया और बाद में चरित्र पर सवाल उठाकर रिश्ता तोड़ दिया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती भी हो गई, जिसने अब देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। नाबालिग के इन आरोपों के आधार पर कैंपटी (नई टिहरी) पुलिस ने सिपाही और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को नितेश नौटियाल निवासी मरोड़ और नरेश निवासी खंसोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। नितेश नौटियाल पीएसी हरिद्वार में तैनात है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर चुनाव ड्यूटी पर गया है। नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी नितेश के साथ जनवरी 2024 में सगाई हुई थी। इसके बाद नितेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि वह नरेश को तीन साल से जानती थी। इस बात का जब नितेश को पता चला तो उसने चरित्र पर सवाल उठाते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पिछले दिनों पीड़िता की अचानक तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन




जांच कराई तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। लेकिन, उस वक्त उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, अल्प विकसित बच्चा अस्वस्थ था तो डॉक्टर भी उसे बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि नितेश ने तो रिश्ता होने के बाद दुष्कर्म किया था। लेकिन, नरेश ने भी उसके साथ कई बार पहले दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने हैं। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।







Iदरोगा भाई पर धमकाने का आरोपI



मामला सोमवार को और ज्यादा तूल पकड़ गया। आरोप लगा कि जब पीड़िता और उसके परिजन कोरोनेशन में मौजूद थे तो वहां एक दरोगा भी आया। वह दरोगा आरोपी नितेश नौटियाल का रिश्ते का भाई बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि दरोगा ने पीड़िता के परिवार वालों पर मामले को वापस लेने का दबाव बनाते हुए उन्हें धमकाया। इस बात को लेकर वहां लोगों ने हंगामा किया।







Iकांग्रेस उपाध्यक्ष ने उठाए पीड़िता की सुरक्षा पर सवालI



कोरोनेशन में इस तरह का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी वहां पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की और डॉक्टरों उसकी हालत पूछी। धस्माना ने पीड़िता की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सीओ कैंपटी और मुकदमे की विवेचना अधिकारी को नाबालिग पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। उन्होंने धमकाने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन




I
I

I
I

Iपीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता अभी अस्पताल में है। स्वस्थ होने के बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। - आयुष अग्रवाल, एसएसपी टिहरीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें