I
I
I
I- लोगों का आरोप- जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से सड़कों पर हो रहा जलभरावI
महानगर में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस कारण कई जगहों पर जलभराव हो रहा है। नाले-नालियाें के ओवरफ्लो होकर बह रही हैं। उसका पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। शनिवार को भी बारिश के बाद यही स्थिति नजर आई। जगह-जगह सड़कें जलभराव की चपेट में आ गईं। लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की रात से शुरू हुई तेज बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही। इस कारण दर्शनलाल चौक, बंजारा वाला फ्लाईओवर, रिस्पना पुल के पास, प्रिंस चौक पर जलभराव हो गया। मूलचंद एन्क्लेव, हरिद्वार बाइपास रोड पर भी यही हालत रही। उधर, दौड़वाला में लगातार हो रही बारिश से लोगों के दुकानों व घरों में पानी भर गया। स्थानीय निवासी लता सेमवॉल ने बताया कि जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भरा रहा। इस दौरान स्थानीय विधायक विनोद चमोली मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।