फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इसरो वैज्ञानिक ने बच्चों को बताया विज्ञान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में इसरो के वैज्ञानिक डॉ. कमल पांडेय ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. पांडेय ने कहा कि विज्ञान विषय की पाठ्यक्रम संबंधी पढ़ाई करने के साथ उसे अच्छे ढंग से समझना चाहिए। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति आकर्षण बढ़ने से उनकी जानकारी में बन्तत्तरी होगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमांऊनी, जौनसारी, पंजाबी, हरियाणवी आदि लोक गीत और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रा समृद्धि शर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया और उन्हें डॉ. सार्थक अरोड़ा ने 10 हजार रुपये का चेक प्रदान करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में संजय जैन, सेंट पॉल के स्कूल के प्रबंधक फादर लुकस क्लास्टन, सिस्टर रोसेटा, पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें