फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी : सर्विस रोड बनी आटो-विक्रम स्टैंड, आम हुआ घंटों का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी के आसपास सिर्फ टूटी सड़क, गहरे गड्ढे और धूल ही मर्ज नहीं हैं। आईएसबीटी की ओर आने वाली सर्विस रोड पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने और वाहनों के अवैध स्टैंड पूरे दिन जाम लगाते हैं। खासकर आईएसबीटी से देहरादून के लिए जाने पर सार्वजनिक वाहनों की कतार सर्विस रोड पर खड़ी मिलती है। यह वाहन सड़क किनारे लगा लिए जाते हैं। इससे सामान्य वाहनों की कतार निकलने में मुश्किल होती है और लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन


केस एक- सुबह के दस बजे हैं। एमडीडीए के सामने से शुरू होने वाला पूरा सर्विस रोड चोक है। जानकारी करने पर मालूम चलता है कि आगे टैंपो और सिटी बस स्टैंड है। इस कारण वहां वाहनों के फंसने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। इस वजह से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। पूरा सर्विस रोड पार करने में बमुश्किल तीन से पांच मिनट लगते हैं। लेकिन सुबह इसे पार करने में 30 से 35 मिनट तक लगे।

केस दो- दोपहर के एक बजे हैं। सहारनपुर रोड से आईएसबीटी के लिए जाने वाला सर्विस रोड जाम है। बसों से लेकर कारें और सिटी बस की लंबी कतार लगी है। यह कतार इतनी लंबी है कि सर्विस रोड के बाहर सहारनपुर रोड तक पर गाड़ियां आईएसबीटी जाने के लिए खड़ी हैं। जानकारी करने पर मालूम चलता है कि आगे वाहनों के आड़े तिरछे खड़े करने के कारण जाम लगा है। इसके कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। पूरे दिन ही यही हाल रहा।
विज्ञापन



-
बस अड्डे के सामने निगम की बसें लगा रहीं जाम
आईएसबीटी परिसर के अंदर सभी बसों को खड़ा कर सवारी भरने के लिए भरपूर स्थान है। इसके लिए बाकायदा टीनशेड में राज्यवार बसों को जगह दी गई है, लेकिन बसों के चालक आईएसबीटी के अंदर से निकलकर बाहर भी सवारी भरते रहते हैं। बसों को पुलिस चौकी के सामने और मुख्य द्वार के सामने खड़ा कर भरा जाता है। इससे सड़क पर वाहनों का संचालन प्रभावित होता है और रोड पर जाम लगता है। यह हाल तब है, जबकि परिवहन निगम की बसों को सड़क पर खड़ा कर सवारी नहीं बैठाई जा सकती। पुलिस चौकी के सामने से निगम और प्राइवेट बसों को खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं।

सर्विस रोड पर सिटी बस और टैंपो, आटो को खड़ा कर सवारियों को नहीं बिठाया जा सकता है, प्रवर्तन टीम को भेजकर मौके पर कार्यवाही कराई जाएगी। -सुनील शर्मा, आरटीओ, प्रशासन

आईएसबीटी को जाने वाले सर्विस मार्गों पर जाम की समस्या स्थाई हो गई है, जबकि ओवरब्रिज के ऊपर पुल पर कोई जाम नहीं रहता है, वाहनों के अवैध स्टैंड को हटवाना चाहिए।
-डा. टीएन जौहर, समाजसेवी

आईएसबीटी पर बसों को अंदर खड़ा कर सवारी बिठाने का इंतजाम किया गया है, बसों को बाहर खड़ा कर सवारी को नहीं बिठा सकते, इस दिशा में सख्ती से आदेश जारी कर पालन कराया जाएगा।
-संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, परिवहन निगम
-
आईएसबीटी सवारियां मिलने का बड़ा केंद्र है, लेकिन वहां पर कोई स्टैंड नहीं दिया गया है, सिर्फ पेड पार्किंग है, इसलिए कई बार आटो टैक्सी वाले सड़क पर आकर सवारियों को बिठाते हैं, जो गलत है, इसके लिए प्रशासन को इंतजाम करना चाहिए।
मनिंदर बिष्ट, आटो यूनियन

आईएसबीटी के पास सवारियों को बिठाने का कोई स्टैंड नहीं बनवाया गया है, इसलिए मजबूरी है कि सवारी सड़क पर बिठानी पड़ती हैं, सिटी बसे से लेकर आटो, विक्रम और स्मार्ट सिटी की इलेक्टि्रक बस भी वहीं सड़क पर सवारी बिठाती है। यह काम प्रशासन का है, वहां पर वाहन स्टैंड की व्यवस्था करे।
विज्ञापन

-विजय डंडरियाल, सिटी बस यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें