फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताएं, तीन के हुए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में तीन स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं। तीनों सेंटरों के संचालकों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मोहन सिंह और इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्या पाल के नेतृत्व में तीन स्पा सेंटरों में छापा मारा था। मंत्रा स्पा, डिलाइट स्पा और रोशनी स्पा तीनों में कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं। इनमें सेंटर मालिकों ने पुरुषों और महिलाओं का सत्यापन नहीं कराया था। यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों ने मास्क नहीं पहने थे। यही नहीं मालिकों ने लाइसेंस नियमों के विरुद्ध कर्मचारियों को नौकरी पर रखा था। मंत्रा स्पा के मालिक ने भी संख्या और प्रकार के अनुरूप कर्मचारी नहीं रखे हैं। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि यहां सभी जगह लेबर डिपार्टमेंट से जारी लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। इन सभी की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें