फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह मेडिकल स्टोर में मिली अनियमितता, बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि नियंत्रण विभाग ने सेलाकुई और सहसपुर में निजी मेडिकल स्टोर में छापामारी की। इस दौरान अनियमितता मिलने पर छह मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया। टीम ने संचालकों को नोटिस जारी किया है। सोमवार को औषधि निरीक्षक मानेंदर सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सेलाकुई में जनता मेडिकल स्टोर, साईं मेडिकल स्टोर, पठानिया मेडिकल स्टोर, अरमान मेडिकल स्टोर व सहसपुर में दून फार्मेसी और ओम मेडिकोज में बड़ी अनियमितताएं मिलीं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर में मालिक और फार्मासिस्ट नहीं मिले। दवाओं का भंडारण और उनकी खरीद और बिक्री का रिकाॅर्ड भी व्यवस्थित नहीं मिला। कम तापमान में रखी जाने वाली दवाइयों और इंजेक्शन की कोल्ड चेक व्यवस्थित नहीं की गई थी। प्रतिष्ठानों में गंदगी थी और एक्सपायर दवाओं को भी अलग से नहीं रखा गया था। बताया कि सभी दवाइयों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाते हुए सभी छह मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया है। सभी स्टोर से जांच के लिए दवाइयों के नमूने भी लिए गए हैं। संचालकों को नोटिस जारी कर कार्यालय में प्रस्तुत होने के साथ व्यवस्था में सुधार के लिए कहा गया है। कार्यालय में प्रस्तुत होने के बाद मेडिकल स्टोर का एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नव नियुक्त औषधि निरीक्षक विनोद जगुड़ी और निधि रतूड़ी भी टीम में शामिल रहे। दोनों नवनियुक्ति निरीक्षकों को नमूने एकत्र करने और कार्यवाही की प्रकिया भी बताई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें