रुलक की ओर से देहरादून में चलाए जा रहे स्कूलों के शिक्षकों को आयरलैंड के शिक्षकों ने अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया।
संस्था के अध्यक्ष अवधेश कौशल ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्यक्रम तीन अगस्त से शुरू हुआ जो शनिवार को समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अंग्रेजी पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता में वृद्धि करना है।
संस्था के 17 स्कूलों के शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दल में रुडगर कोरटनहास्ट के साथ ही स्टीफन डुन, एडिन ओ डोहार्टी आदि शामिल हैं।