देहरादून। आईआरडीई के साइंटिस्ट की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली में बैंक में जॉब करती हैं। जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले आईआरडीई साइंटिस्ट अपनी पत्नी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। इसके बाद कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्होंने जांच कराई। जांच में पत्नी कोरोना पॉजिटिव निकली। हालांकि साइंटिस्ट पति में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। पत्नी और पति दोनों को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आईआरडीई प्रशाशन का कहना है की साइंटिस्ट दिल्ली से आने के बाद से ऑफिस नहीं आये हैं। न ही वह कॉलोनी में रहते हैं।