फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 106 ई-रिक्शा चालकों के चालान, 27 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की नौ टीमों ने कार्रवाई करते हुए 106 ई-रिक्शा चालकों के चालान काटे, जबकि 27 ई-रिक्शा सीज किए। आरटीओ की कार्रवाई ई-रिक्शा से चालकों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विभाग को ई-रिक्शा के अनियमित संचालन, अंपजीकृत व बिना डीएल संचालन और यातायात बाधित करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा शहर के कई मार्गों पर प्रतिबंध के बावजूद ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने नौ टीम बनाकर बुधवार को अभियान चलाया गया। टीम में चार बाइक स्क्वॉड को भी शामिल किया गया। टीमों ने विकासनगर से लेकर देहरादून शहर में चेकिंग की और नियम विरुद्ध चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विकासनगर एआरटीओ रावत सिंह, एआरटीओ देहरादून राजेन्द्र विराटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें