फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investor Summit: तीन राज्यों में जीत के बाद उत्तराखंड आ रहे हैं पीएम मोदी, विरोधी दलों की भी रहेगी निगाह

Fri, 08 Dec 2023 01:32 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Investor Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उनके बाद समापन करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार उत्तराखंड आएंगे। उन पर उत्तराखंड सरकार की ही नहीं बल्कि विरोधी दलों के नेताओं की भी निगाह होगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उनके बाद समापन करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना है। भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं के उत्तराखंड आगमन से पहले ही विपक्षी खेमों में खलबली है।

Uttarakhand Investor Summit: तीन लाख करोड़ के एमओयू, 44 हजार करोड़ से ज्यादा धरातल पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

बेशक मोदी और शाह का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन निवेशक सम्मेलन के बहाने कांग्रेस नेताओं के बयानों से सियासी तीर छूटने लगे हैं। इसलिए जब पीएम मोदी सम्मेलन के मंच से संबोधित करेंगे, तो विपक्ष की उन पर पैनी निगाह होगी।

विपक्षी दल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस सम्मेलन के सियासी निहितार्थ भी टटोल रहे हैं। उधर, भाजपा ने भी पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां की हैं। महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता पीएम के स्वागत में पुष्प वर्षा करेंगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी स्वागत की तैयारियों की समीक्षा के दौरान पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बकौल भट्ट, पीएम मोदी का मार्गदर्शन सशक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने की शक्ति देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें