फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नशीप कर रहे मेडिकल छात्रों को 15 हजार रुपये स्टाइपेंड देने की मांग (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम सिंह मेमोरियल शिक्षण एवं नारी उत्थान समिति की ओर से प्रदेशभर के अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल के छात्रों को 15 हजार रुपये स्टाइपेंड (पारिश्रमिक) देने की मांग की। इस संबंध में सोमवार को समिति की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा गया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में मेडिकल के छात्र स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में इतना कम स्टाइपेंड देकर सरकार मेडिकल के छात्रों के उत्साह को कम करने का काम कर रही है। कहा कि देश के अन्य राज्यों में इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल के छात्रों को 15 से लेकर 20 हजार रुपये से अधिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। जिसके आधार पर उत्तराखंड में भी मेडिकल के छात्रों को स्टाइपेंड दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें