देहरादून। भारत सरकार की द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) से जुड़ते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी 14 नए ग्रेजुएट्स को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ट्यूलिप प्रोग्राम के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी में बीटेक, बीई, मास कम्युनिकेशन और एनवायरमेंटल स्टडीज की डिग्री के साथ डिग्री वाले 14 नए ग्रेजुएट्स को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएट के पास स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर काम करने का मौका है। स्मार्ट सिटी उनके काम का मूल्यांकन भी करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट स्मार्ट सिटी देहरादून डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर आवेदन फार्म भरकर सबमिट करना होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्मार्ट सिटी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज पर भी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।