इंटरनेट डाटा खत्म, शिकायत नेटवर्क खराब होने की कर रहे -लॉक डाउन के दौरान लोग सर्वाधिक कर रहे इंटरनेट का उपयोग, दोपहर या शाम तक खत्म हो रहा डाटा, लोग समझ रहे नेटवर्क की दिक्कत - रोजाना नेटवर्क केयर सेंटर में आ रही ऐसी शिकायतें, कई बार कर्मियों के साथ बहस भी कर रहे -कम्प्यूटर में इंटरनेट चलाने वाले लोगों के साथ आ रही ज्यादा दिक्कत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। लॉक डाउन के दौरान घरों में क्वारन्टीन हुए लोगों के लिए इंटरनेट टाइमपास का मुख्य साधन बना हुआ है। इंटरनेट का अधिक उपयोग करने से लोगों का इंटरनेट डाटा जल्दी खत्म होने रहा है। इंटरनेट न चलने पर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग केयर सेंटर में नेटवर्क को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जांच करने पर पता चल रहा है कि मामला डाटा खत्म होने का है। पिछले तीन दिनों में बीएसएनएल शिकायत केंद्र में इस तरह की 30 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। लोगों को समझाने में सेंटर कर्मियों को खासी माथापच्ची भी करनी पड़ रही। अन्य मोबाइल नेटवर्क में भी यही स्थिति है। ये हैं कारण:: - लॉक डाउन के दौरान बच्चे से लेकर बड़े लोग दिनभर में इंटरनेट का सबसे ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। मनोरंजन से जुड़े वीडियो या फिल्में देखने से डाटा जल्दी खत्म हो रहा है। - घर से ऑफिस का का काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोग लैप-टॉप में ऑफिस के काम कर रहे, लेकिन प्रतिदिन सीमित डाटा होने से इंटरनेट जल्दी खत्म हो रहा। केस 1- निरंजनपुर निवासी राकेश उनियाल मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने नेटवर्क को लेकर शिकायत की। कहा कि दोपहर 1 बजे तक इंटरनेट सही चला, लेकिन इसके बाद बंद हो गया। पता चला कि उनका इंटरनेट डाटा खत्म हो गया। केयर सेंटर के कर्मी को काफी देर माथापच्ची झेलनी पड़ी। केस 2- लखीबाग निवासी सुरेंद्र सिंह ने बीएसएनएल केयर सेंटर पर नेटवर्क से जुड़ी शिकायत की। कहा कि उन्होंने इंटरनेट पैक डलवाया है। लैप-टॉप पर ऑफिस के काम कर रहे थे, 4 से 5 घंटे के बाद इंटरनेट अचानक बंद हो गया। तब कर्मी ने बताया कि प्रतिदिन का डाटा खत्म हो गया है। गौरव