Iभारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम इंटर कॉन्टिनेंटल फुटबॉल चैंपियनशिप से बाहरI
केरल के कोच्चि में खेली जा रही इंटर कॉन्टिनेंटल फुटबॉल चैंपियनशिप में मिस्र से मैच हारने के बाद भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चैंपियन बनने का सपना टूट गया। हालांकि अब भारतीय टीम की नजर इस साल चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के कप पर नजर है। इसके लिए टीम ने कल (बुधवार) से अभ्यास भी शुरू कर देगी। भारतीय टीम में उत्तराखंड के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। वहीं, टीम के सहायक कोच भी उत्तराखंड के ही हैं।
चैंपियनशिप में भारत समेत दुनिया के दस देशों की टीम ने प्रतिभाग किया। सोमवार को भारतीय टीम का मुकाबला मिस्र से हुआ। 1-1 से स्कोर बराबरा होने पर पेनल्टी शूटआउट से हार जीत का फैसला किया गया। इसमें भारतीय टीम 3-2 के स्कोर से हार गई। टीम के लिए उत्तराखंड के सोवेंद्र सिंह ने दो गोल दागे। सहायक कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि अक्तूबर में चीन में पैरा एशियन गेम्स होने हैं। इसके लिए चार अक्तूबर से टीम कोच्चि स्थित अकेडमी में प्रशिक्षण लेगी। भारतीय टीम में सोवेंद्र के अलावा शिवम सिंह नेगी, आकाश सिंह और साहिल शामिल हैं। यह चारों खिलाड़ी राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के छात्र हैं।