उत्तराखंड पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच बृहस्पतिवार को पुलिस सैलरी पैकेज का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इसके तहत सभी पुलिसकर्मियों को बैंक की ओर से एक करोड़ पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और पांच लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर निशुल्क किया जाएगा। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईजी हैडक्वार्टर (कार्मिक) विमी सचदेवा, पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णा राज एस, बैंक के बरेली अंचल महाप्रबंधक एम अनिल, उप महा प्रबंधक राकेश कुमार और क्षेत्रीय प्रमुख नेत्र मणि मौजूद रहे।