मृतक आश्रित को बीमा राशि का चैक प्रदान करते बैंक प्रबंधक। स्रोत बैंक
साहिया। तीन माह पहले पेड़ गिरने से हुई युवक की मौत के मामले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उसके पिता को दो लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की साहिया शाखा के प्रबंधक करमचंद ने बताया कि बीमा योजना के माध्यम से मृतक रतिलाल ने दो लाख का बीमा कराया था। उन्होंने बताया कि उसके पिता एतारू को बीमा राशि का चेक प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पैसा उसके बच्चों के लालन-पालन में सहायक बनेगा। संवाद