फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ सहसपुर के व्यवहार को लेकर अल्पसंख्य आयोग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छरबा के प्रधान की शिकायत पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने सख्ती दिखाई है। आयोग के उपाध्यक्ष ने प्रधान के साथ थाना परिसर में मारपीट के आरोपी एसओ सहसपुर को मौजूदा पद से हटाने व मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। रिपोर्ट 15 दिन के अंदर आयोग के समक्ष पेश करना है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छरबा के प्रधान अमीर खान ने अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि 14 अगस्त को थाना सहसपुर में चल रहे एक विवाद में समझौता कराने के उद्देश्य से वह थाना परिसर में गए थे। आरोप है कि थाने पर मौजूद एसओ नरेश राठौर ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। इस संबंध में प्रधान ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करके घटना की जांच कराकर एसओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।
ग्राम प्रधान ने अल्पसंख्यक आयोग से शिकायत की थी कि पुलिस महानिदेशक के माध्यम से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उन्होंने आयोग का दरवाजा खटखटाया है। आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा है कि ग्राम प्रधान से संबंधित मामले को दर्ज करने के साथ जिलाधिकारी को इस आशय का पत्र प्रेषित किया जाए कि वह अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करें। उन्होंने अपनी टिप्पणी में एसओ सहसपुर के संबंध में पूर्व में आई शिकायतों व आयोग के समक्ष सुनवाई के दौरान पीड़ितों को धमकाने की मिली मौखिक शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि पद पर रहने के दौरान वह जांच को प्रभावित नहीं कर सकें, इसके लिए आयोग पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर एसओ को उनके मौजूदा पद से हटाने की सिफारिश भी करेगा। उन्होंने इस मामले से संबंधित कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर आयोग के समक्ष पेश करने को भी कहा है। एसओ नरेश राठौर का कहना है कि इस संबंध में चल रही जांच में मेरा पूरा सहयोग रहेगा। जांच के उपरांत जो भी निर्णय आएगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें