फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: माणा गांव में 50 प्रतिशत सब्सिडी के बिजली बिल देने के निर्देश, मंच ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 12 May 2025 03:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीरनाथ (चमोली)

सार

विद्युत शिकायत निवारण मंच ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।  ग्रामीणों ने कहा कि शीतकाल में गांव खाली हो जाता है उसके बावजूद उन्हें बिल भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने ऊर्जा निगम को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सीमांत गांव में शामिल प्रथम गांव माणा में उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले बिल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही शीतकाल के दौरान सरचार्ज न लेने को कहा।

विज्ञापन


मंच की ओर से रविवार को देश के प्रथम गांव माणा में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याएं व शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि शीतकाल में गांव खाली हो जाता है उसके बावजूद उन्हें बिल भेजे जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने अनियमित बिजली कटौती, बिलों में त्रूटि से संबंधित शिकायतें रखीं।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में दिखा ऐसा उत्साह, बारिश में भी कम नहीं हुई आस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के सदस्य संतोष डिमरी और अर्जुन सिंह बिष्ट ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप माणा गांव में उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले बिल भेजे जाएंं। इस दौरान ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, यूपीसीएल उपखंड अधिकारी अविनाश भट्ट सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें