फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बकरीद पर सभी कप्तानों को सुपर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कप्तानों को सुपर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने को कहा है। कहा, यदि भ्रामक खबरें फैलती हैं तो उन्हें तत्काल ट्रैक कर प्रेषित करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन




बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें सभी जिलों के पुलिस कप्तान वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। डीजीपी ने कहा, नमाज केवल ईदगाहों और पहले से निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जाएगी। कुर्बानी भी स्लॉटर हाउस और पहले से निर्धारित स्थानों पर ही होगी। इस बात को सुनिश्चित पुलिस कप्तान ही करेंगे। इसके लिए वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। बकरीद पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और एलआईयू को भी अलर्ट मोड पर रखा जाए।



पुलिस कप्तान और अन्य अधिकारी संवेदनशील स्थानों का खुद दौरा करेंगे। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। त्योहार रजिस्टर का अध्ययन करें ताकि पूर्व के विवादों का पता चल सके। यदि इस स्थान पर फिर कोई विवाद होता है तो तत्काल केस दर्ज किया जाए। सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों का तत्काल खंडन करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें