फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीओ ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Fri, 13 Nov 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बृहस्पतिवार को सीओ आदित्य तिवारी ने कोतवाली में विवेचना अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध और गुण-दोष के आधार पर सफल निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सीओ ने विशेष रूप से एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अभियोगों और पार्ट पेंडिंग विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने पर जोर दिया। उन्होंने विवेचनाओं की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्यों का अधिकाधिक प्रयोग करने को कहा। सिटीजन पोर्टल, साइबर पोर्टल, 1905 और अन्य पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का निश्चित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। विवेचना के दौरान ई-साक्ष्य का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए भी निर्देशित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें