फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनोल पहुंचे एसडीएम ने जागड़े की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महासू मंदिर हनोल में आगामी 30 अगस्त को होने वाले जागड़े की तैयारियों का जायजा लेने एसडीएम/मंदिर समिति के अध्यक्ष सौरभ असवाल हनोल पहुंचे। जागड़ा पर्व को राजकीय मेला घोषित किया गया है। सुरक्षा दृष्टि से मंदिर परिसर में छह सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महासू मंदिर हनोल में प्रतिवर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष को हरतालिका तीज पर विशाल मेला आयोजित होता है। इस साल यह मेला 30 अगस्त को होगा। मेले में समूचे जौनसार-बावर, गढ़वाल, रवांई-जौनपुर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर-प्रदेश व हरियाणा समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु महासू देवता के दर्शन के लिए आते हैं। एसडीएम ने मंदिर समिति के सदस्यों, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों, राजस्व व थाना पुलिस टीम के साथ मेला स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम सौरभ असवाल ने नायब तहसीलदार त्यूनी जेएस नेगी व मंदिर समिति सदस्यों को मंदिर के प्रवेश द्वार से पंडाल तक 6 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वॉटर प्रूफ टेंट लगाया जाएगा। एसडीएम ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चकराता को जागड़े मेले से पहले त्यूनी-हनोल-पुरोला मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेले में बिजली व पानी की भी उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि रात्रि में आयोजित होने वाले इस मेले में दूर दराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग देव दर्शन को आते हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने मंदिर के सदस्यों साथ भी बैठक की। इस मौके पर थानाध्यक्ष त्यूनी आशीष रवियान, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश जिनाटा, नरेंद्र दत्त नौटियाल, श्याम सिंह तोमर, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें