फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, आरोपी चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हादसा डालनवाला थाना क्षेत्र मे 16 नवंबर की रात हुआ था। जसलीन कौर निवासी नहर वाली गली ने पुलिस को बताया कि उनकी करनपुर में दुकान है। रात के समय उनके पिता चंद्रमोहन मल्होत्रा दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इस दौरान उनके स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और उन्हें 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस बीच उसकी नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। घायल चंद्रमोहन मल्होत्रा को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें