फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दो माह पहले चाकू से हमले में घायल पंकित की एम्स में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरी गंगनहर कोतवाली

Mon, 30 Sep 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दो माह पहले चाकू के हमले में घायल पंकित ने एम्म में दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गंगनहर कोतवाली का घेराव करे हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की गंगनहर कोतवाली के माधोपुर गांव निवासी पंकित की रविवार रात को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। पंकित और उसके साथ अंकित पर दो माह पहले रुड़की के सुनहरा मार्ग पर छह युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में पंकित और अंकित घायल हो गए थे। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से छह अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। मामले में दीप पटेल निवासी टोडा कल्याणपुर को गिरफ्तार किया था। पंकित की मौत के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगनहर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो माह से पुलिस का पूरा जोर अपराधियों को बचाने पर है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: साइबर ठगी के लिए विदेश में सिम भेजने वाला आरोपी मंगलौर से गिरफ्तार, इस तरह से फैलाया जा रहा था जाल
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सूचना पाकर आसपास के थाना क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए हैं और कोतवाली में धरना शुरू कर दिया है। कोतवाल एश्वर्य पाल ने बताया कि कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों को घर भेज दिया है। वहीं पंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें