Iउत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने वरिष्ठ पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया। शिविर में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनरों को घर बैठे प्रमाणपत्र जमा करने के तरीके की जानकारी दी गई। IIरायपुर में आयोजित शिविर में वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की आधुनिक व सरल प्रक्रिया से अवगत कराया गया, जिससे उन्हें बैंक के बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। शिविर भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी ने तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। IIएसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार की जीवन प्रमाणपत्र सुविधा बुजुर्गों के लिए वरदान है। पेंशनर अब अपने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये घर बैठे प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। एसोसिएशन के महासचिव आरडी सेमवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह तकनीक पेंशन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने में क्रांतिकारी कदम है। इस मौके पर तिलक राज शर्मा, एचएस काला, अनिल कुमार उनियाल, राजेंद्र प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।I