फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वैदिक गणित की सरल तकनीकों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में वैदिक गणित पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध गणित विशेषज्ञ डॉ. योगेश चांदना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व अध्ययनरत छात्रों को वैदिक गणित की सरल तकनीकों के बारे में बताया। डॉ. चांदना ने कहा कि वैदिक गणित केवल गणनाओं को सरल और तीव्र बनाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता को भी विकसित करता है। कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. डीके पांडे ने कहा कि पुस्तकालय युवाओं के बौद्धिक विकास और मार्गदर्शन के लिए निरंतर ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इस अवसर पर डॉ. पंकज नैथानी, चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. लालता प्रसाद, सुंदर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें