फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार्यशाला में दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
परिवहन विभाग की कार्यशाला में उप​स्थित अ​धिकारी व छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सेलाकुई। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। विभाग की ओर से विद्यालय में आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता में अंशिका, अंशिका कुमारी, किरण। चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान, नविका, आयुष, नंदिनी, निशा, कीर्ति। स्लोगन प्रतियोगिता में निधिराज, अदिती, हरमनदीप कौर और प्रश्नोत्तरी में सोहिल व मनवीर सिंह को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने सड़क सुरक्षा के साथ रोड साइन की जानकारी दी। वाहन चलाते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाने की सलाह दी। समापन के अवसर पर सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य यशवंत बर्तवाल, पवन शर्मा व परिवहन विभाग से सहायक परिवहन निरीक्षक मोहम्मद मुर्सलीन, भवान सिंह, प्रेमपाल, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें