शैक्षिक भ्रमण के दौरान मौजूद शिक्षक व छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
साहिया। कोरूवा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं को होटल प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें होटल कारोबार व इससे जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शैक्षिक भ्रमण पर कोरूवा स्थित रिजॉर्ट पहुंचे छात्र-छात्राओं को रिजॉर्ट संचालक अंकित तोमर ने होटल प्रबंधन व कारोबार से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया पहाड़ी इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी इस कारोबार से जुड़कर अपने लिए एक बेहतर स्वरोजगार कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्रकार की इकाई से वे कई अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। भ्रमण में प्रधानाचार्य जगदीश सिंह सजवाण, केएल अनुरागी, चमन सिंह, डॉ. सुशील सिंह राणा, राकेश कुमार शर्मा, रूचिता डिमरी, मनीषा त्रिपाठी, पूनम आदि उपस्थित रहे। संवाद