फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम की जानकारी

Fri, 30 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में सुरक्षित बचपन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश सिविल सीमा डूंगरकोटी, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और प्रधानाचार्य संजय जैन ने किया। सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। जिला न्यायाधीश ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से जुड़े यौन अपराधों पर पॉक्सो एक्ट के प्रावधान समझाए। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और यौन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर डीपी थपरियाल, पवन शर्मा और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें