फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त को होगा उद्योग व्यापार मंडल सहसपुर का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल सहसपुर की बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नामांकन 6 अगस्त को सुबह 10 से 1 बजे तक किए जाएंगे। नामांकन वापसी 7 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक हो सकेंगे। तत्पश्चात फार्म की जांच की जाएगी। चुनाव 14 अगस्त को संपन्न कराए जाएंगे। मतदान सुबह 8 से 2 बजे तक होगा। इसी दिन तीन बजे मतगणना होगी। इसी दिन विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव लड़ने के लिए व्यापार मंडल की नवनिर्मित वोटर लिस्ट में नाम होना आवश्यक है। चुनाव संचालन समिति में दिनेश शर्मा और शरद गर्ग होंगे। चुनाव जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षक द्वारा कराया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री अनिल जैन, सहसपुर के प्रभारी अमरजीत सिंह, दिनेश महावर, व्यापार मंडल अध्यक्ष शरद गर्ग, महामंत्री पंकज महावर, राजीव गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजेंद्र महावर, मित्तर लाल सैनी, ओम प्रकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता, चरंजी लाल, गौरव महावर, नीतीश गुप्ता, संदीप महावर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें