फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इंद्रजीत खोलेगा प्रतिबंधित दवाओं का राज, गिरफ्तारी के लिए दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुद्धोवाला में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाएं बेचने के मामले में पुलिस अब वितरक इंद्रजीत की गिरफ्तारी में जुट गई है। इसके लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों भाई इंद्रजीत से ही प्रतिबंधित दवाएं खरीदते थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही प्रतिबंधित दवाओं के इस खेल की सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस ने रविवार को सुद्धोवाला क्षेत्र में दो मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे की दवाएं बरामद की थीं। साथ ही दो भाइयों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि वे धर्मपुर क्षेत्र के वितरक इंद्रजीत से ही दवाएं खरीदते थे। पुलिस अब इंद्रजीत की तलाश में जुट गई है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि इंद्रजीत ही यह राज खोल सकता है कि वह इतनी मात्रा में कैसे और कहां से दवाएं खरीदता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस खेल में शामिल और लोगों और कंपनियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

व्यावसायिक मात्रा से काफी अधिक थीं दवाएं
पुलिस ने सोमवार को दवाओं को कोर्ट में प्रस्तुत किया। बरामद माल व्यावसायिक मात्रा से काफी अधिक पाई गई। एक दवा की मात्रा 36 किलो तो दूसरी की डेढ़ किलो थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें