जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान के तहत सहसपुर विधान सभा के सुद्धोवाला मंडल के ग्राम तेलपुर में घर-घर जाकर लोगों ने जनसंपर्क किया। केंद्रीय मंत्री ने घरों पर भाजपा के स्टीकर और ध्वज लगाए। लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। मिसकॉल के जरिए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को भाजपा से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, अभियान के जिला संयोजक यशपाल सिंह नेगी, मंडल सुखदेव सिंह फरस्वाण, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, ग्राम प्रधान संदेश कुमार, सुमित वर्मा, विनय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला नेगी, कविता क्षेत्री, नर्मदा क्षेत्री, लीला देवी, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, सूर्य बहादुर राणा, देवेंद्र थपलियाल, ओमवीर सिंह राघव, अनिल नौटियाल, मदन मोहन खंतवाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ने विकासनगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, अजय टांक, मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, अनुज गुलेरिया आदि थे।