फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली 70 किमी सड़क होगी चौड़ी, टैंकों को सीमा तक पहुंचने में मिलेगी सहूलियत

Thu, 14 Sep 2023 06:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बीआरओ अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए भैरो घाटी से लेकर पीडीए तक 70 किमी की सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी कर रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा रही है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: चीन सीमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सड़क परिवहन सुविधाओं में चीन को पूरी चुनौती दी जा रही है। अब इसी क्रम में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली भैरो घाटी से पीडीए तक की करीब 70 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी कर रहा है।

इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। भारतमाला परियोजना के तहत इसे जल्द ही स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। यहां नेलांग, जादूंग, पीडीए, मंंडी और सुमला में वर्षभर आईटीबीपी और सेना की टुकड़ियां तैनात रहती हैं।

पर्यटकों को भी आवाजाही में मिलेगी सुविधा

विज्ञापन

किसी भी देश की सुरक्षा के लिए उसकी सड़क परिवहन सुविधा अहम होती है। इसी क्रम में बीआरओ अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए भैरो घाटी से लेकर पीडीए तक 70 किमी की सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी कर रहा है। बीआरओ सूत्रों के अनुसार, भारतमाला परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा रही है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

इसके तहत सड़क को करीब 10 से 11 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। सड़क चौड़ी होने के बाद सेना सहित आईटीबीपी के बड़े वाहनों और टैंक आदि के सीमा तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही भैरो घाटी से नेलांग तक करीब 25 किमी क्षेत्र में गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत पर्यटकों को भी आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष में सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें