फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगी नीति...स्वरोजगार के लिए होगा ये काम, पढ़ें सीएम धामी की घोषणाएं

Thu, 15 Aug 2024 03:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

78वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने ध्वजरोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही इस मौके पर उन्होंने कई घोषणाएं भी की।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश के लिए कई घोषणाएं की। इस सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम यह संकल्प ले कि हमारे जो भी कर्तव्य और दायित्व हैं हम उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। और भारत को समृद्ध सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम धामी ने ये घोषणाएं की

- प्रत्येक जनपद में एक स्थानीय निकाय को आदर्श निकाय के रूप में विकसित किए जाएंगे।

- उद्योग बागवानी तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों -उद्यमियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 75 हजार  एवं 50 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।

- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित कर्मचारियों के लिए कर्मचारी व्यक्तिगत ऋण योजना लागू की जाएगी।
-वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना दिव्यांग पेंशन योजना जन्म से दिव्यांग बच्चों को अनुदान योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजना में वर्तमान में निर्धारित मासिक आय 4000 से बढ़कर 6000 प्रतिमा किया जाएगा। 
विज्ञापन


-युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण की विषय वस्तु का निर्धारण जिला कौशल विकास समिति द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा।

-वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण हेतु नीति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें...Doda Encounter: बुझ गया दीपक...जब फहराया जा रहा था तिरंगा...तब तिरंगे में लिपटकर आया उत्तराखंड का लाल

-राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए और स्ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग में 200 करोड़ की योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


-राज्य के पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान के करने के उद्देश्य से 75 करोड रुपए की लागत से सभी जनपदों में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे जिससे लगभग 11 लाख पशुपालक परिवारों के पशुधन को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें