लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद भी मार्ग पर आवाजाही पूर्णत: बंद है, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।25 सितंबर की शाम के समय साहिया व आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश से अमलावा नदी में आए उफान से काफी नुकसान हुआ था। आपदा के बाद नुकसान का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने जनता की सुविधा के लिए आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे। स्थानीय निवासी ज्ञान सिंह राय, बलबीर सिंह राय, दौलत भारती, भज्जू, उर्मिला राय, राजेश जैन, मनोज गुप्ता का कहना है कि रास्ता बंद होने से बच्चों की स्कूल आवाजाही से लेकर तमाम तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।
दस दिन पहले अमलावा नदी के उफान पर आने से समाल्टा मोटर मार्ग पर बने लोहे के पुल के एक हिस्से की सड़क बह गई थी। आपदा के बाद क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने आए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से पुल पर आवाजाही को सामान्य करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद भी मार्ग पर आवाजाही पूर्णत: बंद है, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
25 सितंबर की शाम के समय साहिया व आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश से अमलावा नदी में आए उफान से काफी नुकसान हुआ था। इसी दौरान साहिया-समल्टा रोड पर बना लोहे के पुल के एक किनारे की सड़क को भी नदी के पानी ने अपने साथ बहा लिया था, जिसके चलते मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई थी। आपदा के बाद नुकसान का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने जनता की सुविधा के लिए आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे। लेकिन अभी तक यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी ज्ञान सिंह राय, बलबीर सिंह राय, दौलत भारती, भज्जू, उर्मिला राय, राजेश जैन, मनोज गुप्ता का कहना है कि रास्ता बंद होने से बच्चों की स्कूल आवाजाही से लेकर तमाम तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनाने के बजाए मार्ग पर दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगाकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पुल के टूटे हिस्से को बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग