फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयकर विभाग की टीम ने स्कूल में खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूत्राें के अनुसार टीम ने स्कूल के कर्मचारियों को वापस भेज दिया और अकाउंट विभाग में दस्तावेज खंगाले। टीम ने सुबह से देर शाम तक स्कूल में डेरा जमाए रखा।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम स्कूल में सुबह करीब सात बजे पहुंच गई। टीम के साथ पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। टीम ने कार्रवाई को गोपनीय रखा और मीडिया से दूरी बनाए रखी। कार्रवाई के दौरान स्कूल में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। टीम के कुछ लोग जब बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने जानकारी मांगनी चाही, लेकिन टीम के सदस्यों ने चुप्पी साध ली। वहीं, दूसरी ओर शहर में विभिन्न तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सुत्रों के अनुसार टीम ने स्कूल में कई गोपनीय दस्तावेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें