फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

विज्ञापन
मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सामु​दायिक भवन का किया उदघाटन ---संवाद
विज्ञापन
मसूरी। माता महाकाली मंंदिर का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, स्थानीय सभासद अमित भट्ट सहित अन्य लोगों ने सामुदायिक भवन का लोकापर्ण कर जनता को समर्पित किया। शहर के नगर पालिका क्षेत्र के स्ट्राबरी बैंक कुलड़ी में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर माता महाकाली मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना की और भंडारे का आयोजन किया गया। सभासद अमित भट्ट ने बताया कि वार्ड संख्या सात में 22 लाख की लागत से सामुदायिक भवन बनाया गया जो जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, सभासद जसबीर कौर, वाल्मीकि उत्थान सभा अध्यक्ष निरंजन प्रसाद, सचिन गुहेर, सुमेन्द्र सिंह बोहरा, बबिता मित्तल, मेघ सिंह कंडारी, गौरव गुप्ता, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें