फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर में आज रात 11 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर यातायात पुलिस ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

I

I
I

Iसुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में थोड़े समय के लिए रोका जाएगा यातायातI



राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राजधानी में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहर से आने वाले इन वाहनों को विभिन्न जगहों पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा। हालांकि, आवश्यक सेवा वाले वाहनों को छूट रहेगी।



इसके अलावा पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर की विभिन्न सड़कों पर यातायात को थोड़े समय के लिए रोका जाएगा। राष्ट्रपति के काफिले के आने और जाने से पहले और बाद में इस तरह की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iइस तरह रोके जाएंगे भारी वाहनI

- नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ पर रोके और डायवर्ट किए जाएंगे।

- ऋषिकेश की ओर से देहरादून आने वाले भारी वाहनों को रानीपोखरी पर रोका जाएगा।

- कारगी चौक से सभी भारी वाहन दूधली रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

- पांवटा साहिब विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहे से डायवर्ट कर नया गांव चौकी पर रोके जाएंगे।

- असुविधा से बचने के लिए ऋषिकेश की तरफ से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन रानीपोखरी से थानो मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल पर जा सकेंगे।

- हरिद्वार की ओर से देहरादून आने वाले वाहन दूधली मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे।



Iयहां रोका जाएगा ट्रैफिकI

राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के मद्देनजर कई जगहों पर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए यातायात रोका जाएगा। न्यू कैंट रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड, रेसकोर्स आदि क्षेत्रों में संचालित वाहनों के डायवर्जन थोड़े समय के लिए ही लागू रहेंगे। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें