फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 908 मकान मालिकों पर 10-10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
I- 908 मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार मिले, 151 के चालान
विज्ञापन

I

I
I

I- पुलिस ने 315 संदिग्धों से पूछताछ, 5,871 लोगों का सत्यापनI

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार सुबह से शाम तक कई थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 908 मकानों में बिना सत्यापन कराए किरायेदार रहते मिले। इनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसी क्रम में कुल 315 लोग संदिग्ध मिले जिनसे थाने-चौकियों में पूछताछ की गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को 908 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किए। इन पर 10-10 हजार रुपये यानी कुल 90.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान कुल 5,871 लोगों का सत्यापन किया गया। बीते रविवार की तरह इस रविवार की सुबह भी जिले के सभी थानों की पुलिस ऐसे इलाकों में पहुंची, जहां बड़ी संख्या में बाहरी लोग निवास करते हैं। यहां किरायेदरों का सत्यापन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रेहड़-ठेली, कबाड़ियों समेत इस तरह का काम करने वालों का भी सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान 151 लोगों का चालान करते हुए 41,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पूरे जिले में संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें