फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अग्रिमा, अक्षिता, ध्रुव और सूर्याक्ष फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए सभी वर्गों के खेले गए सेमीफाइनलI
विज्ञापन




22वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला वर्ग में अग्रिमा डोभाल व अक्षिता मनराल और पुरुष वर्ग में ध्रुव नेगी व सूर्याक्ष रावत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को सभी वर्गों के सेमीफाइनल खेले गए। महिला एकल वर्ग में अग्रिमा डोभाल ने लावण्या कार्की को 21-13 व 21-18 और अक्षिता मनराल ने अनुष्का जुयाल को 21-12 व 21-13 से हराकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। पुरुष एकल वर्ग में ध्रुव नेगी ने अंश नेगी को 21-15 व 21-10 और सूर्याक्ष रावत ने राजदेव तोमर को 21-12 व 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा मिश्रित युगल वर्ग में सोहैल अहमद व आन्या चौहान ने शशांक क्षेत्री व आन्या बिष्ट की जोडी को 21-19 व 21-19 से हराया। बालक अंडर-19 एकल वर्ग में देव बरगाली ने रुद्राक्ष अग्रवाल को 21-14 व 25-23 से हराकर खिताब दौड़ में प्रवेश किया। अंडर-19 मिश्रित युगल वर्ग में सिद्धार्थ रावत व गायत्री रावत ने प्रशांत राणा व अग्रिमा डोभाल की जोड़ी को 21-17 व 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें